फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 की उम्र में डिजिटल डेब्यू करते नजर आएंगे जितेन्द्र, 'बारिश 2' में निभाएंगे यह खास किरदार

Tue, 05 May 2020 07:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जितेन्द्र, बारिश 2 - फोटो : Social Media
दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र 78 वर्ष की उम्र में डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और जी5 पर प्रसारित होने वाली प्रेम कहानी से सजी सीरीज 'बारिश' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनका दिलचस्प कैमियो रोल होगा जिसकी मौजूदगी कहानी को नया रंग देती है। शरमन जोशी और आशा नेगी अभिनीत इस सीरीज में जितेन्द्र, जीतूजी गांधी का किरदार निभाएंगे जो अनुज (शरमन जोशी) और गौरवी (आशा नेगी) को एक करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Jeetendra
वह एक हीरा व्यापारी होते हैं जिन्हें लोगों की भी अच्छी परख होती है। जितेन्द्र के किरदार जीतूजी के बारे में विस्तार से बताएं तो वह एक निस्वार्थ व्यक्ति हैं जो हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं और हमेशा सभी के लिए अच्छा चाहते हैं। इसी वजह से वह व्यवसाय में भारी नुकसान होने के बावजूद अनुज (शरमन जोशी) के अंदर छिपी हुई सच्ची क्षमता को देखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
baarish - फोटो : amar ujala
वह अनुज और गौरवी (आशा नेगी) के बीच की गलतफहमियों को दूर करने के लिए भरसक प्रयास भी करते हैं। दोनों को साथ करने के लिए वह अपनी  बेटी की मदद भी लेते हैं। अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए जितेन्द्र कहते हैं, 'स्क्रीन पर वापसी करना काफी अच्छा है। ऑल्ट बालाजी के जरिए डिजिटल डेब्यू करना घर में होने जैसा प्रतीत होता है।'

4 of 5
Jeetendra
आगे जितेन्द्र कहते हैं, 'सेट पर सभी कलाकारों और पूरी टीम ने मेरा दिल से स्वागत किया। मैं जीतूजी के किरदार को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह ऐसा किरदार है जिससे मेरी काफी समानता है। इस किरदार के जरिए मेरे फैंस और दर्शकों को मेरे किरदार के विभिन्न रूप नजर आएंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरा यह किरदार सभी को पसंद आएगा। मैं इसके पहले सीजन से ही इसका फैन रहा हूं। मुझे लगता है कि 'बारिश' का सीजन 2 सफलता की नई मिसाल कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baarish - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि बारिश का पहला सीजन 25 अप्रैल 2019 से प्रसारित होना शुरू हुआ था। इसकी कहानी एक सफल गुजराती हीरा व्यापारी अनुज के इर्द गिर्द घूमती है जो मध्यमवर्गीय लड़की गौरवी से शादी करता है। हालांकि उनके रिश्ते में कई उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इसके पहले सीजन में कुल 20 एपिसोड्स हैं। वहीं दूसरा सीजन 6 मई से प्रसारित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें