फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamtara 2: क्या आपके भी फोन की घंटी बजी? नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया 'जामताड़ा 2' का टीजर; आपने देखा क्या

Wed, 24 Aug 2022 04:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'जामताड़ा' जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने के लिए तैयार है। 'जामताड़ा' का पहला सीजन दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुआ था और लोगों ने इस वेब सीरीज को काफी उत्साह के साथ देखा था। ऐसे में नेटफ्लिक्स ने दर्शकों के उत्साह को फिर से बढ़ाते हुए आज, 24 अगस्त को इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का  नया टीजर रिलीज कर दिया है। इस नए टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।   
विज्ञापन

2 of 4
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में रिलीज हुई सीरीज  'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को प्रभावित किया था। वेब सीरीज की कहानी के साथ ही सभी ने इसके कलाकारों की अदाकारी की भी खूब प्रशंसा की थी। सीरीज का नया सीजन 'जामताड़ा: सबका नंबर आयेगा फिरसे' अपने दर्शकों को एक बार फिर साइबर-क्राइम की गहरी दुनिया से रूबरू कराएगी। यह सीरीज सत्य  घटनाओं से प्रेरित से प्रेरित है और  'जामताड़ा 2' 23 सितंबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 4
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा सीजन 2' का टीजर साझा किया। टीजर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'आप जिस नंबर से संपर्क करना चाहते हैं, वो अभी व्यस्त है। क्योंकि सबका नंबर आएगा फिर से....23 सितंबर से जामताड़ा सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।' सीरीज के इस पहले टीजर में, एक विशाल बरगद के पेड़ पर बहुत सारे मोबाइल फोन लटके हुए हैं। यह दर्शकों को उस व्यापक साइबर क्राइम नेटवर्क की याद दिलाते हैं जो उन्होंने सीरीज के पहले सीजन में देखा था।
विज्ञापन

4 of 4
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सौमेंद्र पाधी के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी एक कम उम्र के स्कूल ड्रॉप आउट लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिशिंग स्कैम के जरिए बहुत पैसा कमाता है। इस सीरीज के माध्यम से स्कैम में पुलिस और राजनीति की भूमिकाओं को दर्शकों को बहुत अच्छे से समझाया गया है। सीरीज में स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार,आयुष्मान पुष्कर के साथ और बहुत से कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें