टोरबाज और ए कॉल टू स्पाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
11 दिसंबर
भूमि पेडनेकर को टक्कर देने के लिए इसी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर राधिका आप्टे भी अपनी चर्चित फिल्म 'ए कॉल टू स्पाई' लेकर उतर रही हैं। अंग्रेजी भाषा की इस हॉलीवुड फिल्म में राधिका आप्टे के अलावा सैरा मेगन थॉमस, वर्जिनिया हॉल, स्टाना कटिक, वेरा एटकिंस, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह कहानी द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत की है जब हताश हो चुके विंस्टन चर्चिल ने अपने जासूसों की एजेंसी को आदेश दिया के दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए वह औरतों की फौज बनाएं। ये महिला एजेंट साथ मिलकर काम करती हैं और फ्रांस में नाजियों की योजना पर पानी फेरती हैं।
मूल रूप से सिनेमाघरों के लिए बनाई गई फिल्म 'टोरबाज' नेटफ्लिक्स के हाथ लगी है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त सेना के एक जवान के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं, संजय के साथ इस फिल्म में नरगिस फाखरी और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म सिनेमाघरों के लिए बनाई गई थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह कहानी एक आर्मी अफसर कुणाल की है जो बच्चों को आतंकवाद को छोड़ खेलों और मोहब्बत की सीख देता है। वह उन बच्चों को सुसाइड बॉम्बर बनने से बचाता है।