वेब सीरीज असुर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
असुर
वेब सीरीज ‘असुर’ में भी माइथोलॉजिकल रेफरेंस को लेकर थ्रिलर स्टोरी कही गई। इसमें अरशद वारसी ने एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट का रोल किया था। सीरीज की कहानी की बात की जाए तो पौराणिक कथा के अनुसार कलि नाम का राक्षस कलियुग में आएगा और सबको अपने पाप के रास्ते पर चलने को मजबूर कर देगा। इस कहानी से प्रेरित होकर सीरीज का विलेन काम करता है, वह खुद को कलि मानता है और अपराध करता या करवाता है। विलेन तक पहुंचने और उसके अपराधाें के रोकने के लिए अरशद वारसी और उसकी टीम क्या करती है, यही सीरीज की कहानी रही। वेब सीरीज ‘असुर 2’ भी आ चुकी है, इसमें पहले पार्ट की कहानी को ही आगे बढ़ा गया। दोनों ही सीरीज को दर्शकों ने पसंद किया।