फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Matchmaking 2: सीमा आंटी की वापसी पर यूजर्स ने लगाई नेटफ्लिक्स को फटकार, बोले- 'चेतावनी के साथ करिए स्ट्रीम'

Wed, 11 May 2022 06:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media
नेटफ्लिक्स का सबसे लोकप्रिय शो 'इंडियन मैचमेकिंग' ओटीटी पर जल्द वापसी करने जा रहा है। इस सुपरहिट शो में मैचमेकर सीमा टापरिया ने अपने क्लाइंट्स को अमेरिका और भारत में अरेंज मैरिज के लिए गाइड किया था। अब इसके दूसरे सीजन की घोषणा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा की गई। शो के पहले सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। शो को जितना प्यार मिला था, उतना ही यह ट्रोलिंग का शिकार भी हुआ था। अब इसकी घोषणा को भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 4
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media
प्रोमो को मिली ऐसी प्रतिक्रिया
नेटफ्लिक्स ने शो के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए कैप्शन लिखा, 'यह शादी का मौसम है और सीमा आंटी वापस आ गई हैं। इंडियन मैचमेकिंग का दूसरा सीजन जल्द ही आ रहा है।' वीडियो में सीमा को अरेंज मैरिज के कॉन्सेप्ट को समझाते हुए देखा गया है। जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, वैसे ही इस पर लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया था। शो के पहले प्रोमो को नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन

3 of 4
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media
नेटिजन्स का रिएक्शन
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए, एक यूजर ने लिखा, 'शो का पहला सीजन बहुत ही बुरा था, लेकिन मुझे पता है कि मैं इसका दूसरा सीजन भी देखूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं अगर यह देखूंगा तो मुझे पता है कि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।' कुछ नेटिजन्स ने तो शो का दूसरा सीजन लाने के लिए नेटफ्लिक्स की भी खिंचाई की है। एक यूजर ने लिखा, 'प्लेटफॉर्म ने जूली और फैंटम को रिलीज करना कैंसिल कर दिया, लेकिन इसका दूसरा सीजन ला रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'अगर आपको देखना हो कि साधारण जिंदगी को और अधिक मुश्किल कैसे बनाया जाए... यह रहा दूसरा सीजन।' एक और दर्शक ने लिखा 'प्लीज, वापसी मत करो।" एक ने तो यह तक कह दिया कि "इस सीजन को चेतावनी के साथ रिलीज करना चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media
एमी अवार्ड्स में हुआ नॉमिनेट
जानकारी के लिए बता दें कि शो को 73वें एमी अवार्ड्स में 'आउटस्टैंडिंग अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम' कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। 'इंडियन मैचमेकिंग' के पहले सीजन में आठ-एपिसोड थे। शो की खास बात यह थी कि शो में आए एक भी कंटेस्टेंट को उसका परफेक्ट मैच नहीं मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें