फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debut: खाने के बाद अब अपनी एक्टिंग का स्वाद चखाएंगे शेफ रणवीर बरार, बोले- ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’

Wed, 11 May 2022 01:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर बरार, प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
शेफ रणवीर बरार को आपने बहुत से कुकिंग शोज में देखा होगा और उनकी रेसिपी भी फॉलो की होगी। लेकिन इस बार वह आपको स्क्रीन पर दिखाई तो देंगे, लेकिन अंदाज अलग होगा। दरअसल, इस बार वह 'मॉडर्न लव मुंबई' में हंसल मेहता की कहानी में अभिनय करते दिखाई देंगे। अमेजन प्राइम पर आने वाले इस शो में प्यार और रिश्तों के विभिन्न रंगों की खोज करती हुई छह कहानियां दिखाई देंगी।
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर बरार, प्रतीक गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में जन्मे शेफ रणवीर टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर ही अपने कुकिंग शोज की वजह से एक लोकप्रिय चेहरा हैं। अपने एक्टिंग डेब्यू पर बात करते हुए शेफ रणवीर बरार ने कहा कि वह हमेशा से ही फिल्म निर्माण की दुनिया से आकर्षित थे, लेकिन जब तक हंसल मेहता ने उन्हें रोल ऑफर नहीं किया तब तक उनका अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर बरार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है और मुझे एडिटिंग भी पसंद है, लेकिन मैंने कभी भी एक्टिंग करने का नहीं सोचा। लेकिन प्रतीक गांधी और हंसल सर के पास जो कंफर्ट है, उसी की वजह से मैं राजी हो गया। मैंने सोचा कि अभी नहीं को कभी नहीं। ये सही मौके और सही समय थी। इसके अलावा जिस चीज से उन्हें एक्टिंग करने में आसानी हुई, वह थी उनकी 'स्कैम 1992' के स्टार प्रतीक के साथ बॉन्डिंग। दोनों इससे पहले भी एक शो में साथ काम कर चुके हैं। यहीं वजह है कि उन्हें शो में एक जोड़े के रूप में पेश करने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर बरार - फोटो : सोशल मीडिया
ये कहानी मंजू की है, जिसका किरदार प्रीतक गांधी निभा रहे हैं। मंजू एक समलैंगिक व्यक्ति है, जो एक रूढ़िवादी घराने में पला-बढ़ा है और अपने साथी के लिए प्यार और उसकी बीमार देखभाल करने वाली दादी के बीच फंसा हुआ है। 44 वर्षीय रणवीर ‘बाई’ में भी शेफ का किरादर निभा रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि मेहता और अंकुर पाठक द्वारा लिखी गई ‘बाई’ की कहानी काफी संवेदनशील है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें