इंडियन मैचमेकिंग 2
- फोटो : social media
सीमा ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया
'इंडियन मैचमेकिंग' का पहला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया था और हिट साबित हुआ था। दर्शकों की पॉपुलर डिमांड के बाद, शो के दूसरे सीजन का एलान किया गया था। शो के पहले सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। शो को जितना प्यार मिला था, उतना ही यह ट्रोलिंग का शिकार भी हुआ था। इस पर सीमा आंटी ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा था, "मैं अपने सभी दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देती हूं। सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा दी गई समीक्षा और प्रतिक्रियाएं पढ़ना वाकई बहुत अच्छा था। मैं अपने फैंस से बहुत प्यार करती हूं।" नेटिजन्स को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा सब कुछ सकारात्मक लेती हूं। यह मुझे और मजबूत बनाता है।"