मॉडर्न लव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बारे में तफ्तीश करने पर पता चला कि जॉन कार्नी रचित फिल्मावली ‘मॉडर्न लव’ को लेकर प्राइम वीडियो ने एक महात्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू किया है। इस फिल्म सिरीज के लिए हंसल मेहता से लेकर विशाल भारद्वाज, अंजली मेनन, अलंकृता श्रीवास्तव, ध्रुव सहगल और शोनाली बोस भी निर्देशन की कमान संभाल सकते हैं। सीरीज के हिंदी संस्करण की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन इसमें काम करने वालों और इनका निर्देशन करने वालों की जानकारी जैसे जैसे बाहर आ रही है, मुंबई फिल्म जगत मे इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।