फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन

Tue, 17 Dec 2024 12:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हीरामंडी की वहीदा उर्फ संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली निर्देशित हीरामंडी के दूसरे सीजन पर एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसे सुनकर हीरामंडी वेब सीरीज के दर्शक जरूर खुश हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार के पहले सीजन ने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा। अब, सीरीज में वहीदा का किरदार निभाने वाली संजीदा शेख ने दूसरे सीजन पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसे सुनकर हीरामंडी के प्रशंसक बेहद खुश हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी 2 पर अपडेट दिया है। संजीदा ने कहा कि हीरामंडी का आने वाला सीजन "बड़ा और बेहतर" होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि शूटिंग की समय सीमा अभी भी तय नहीं हुई है, लेकिन सीरीज के दूसरे भाग के लिए सभी अभिनेता तैयार हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीदा ने यह भी बताया कि हीरामंडी की रिलीज के बाद से उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है। संजीदा ने कहा, निर्माता उनके अभिनय की प्रशंसा करते हैं, जिसे वह अविश्वसनीय रूप से खुद को पुरस्कृत पाती हैं। संजीदा ने  कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि उनका काम खुद बोलना चाहिए और उन्हें खुशी है कि हीरामंडी के बाद अब उन्हें लोगों को अपने हुनर और अभिनय से परिचित कराने की जरूरत नहीं है।

4 of 5
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
हीरामंडी वेब सरीजी गूगल ट्रेंड्स पर 2024 में सबसे अधिक खोजे जाने वाले शो और फिल्मों में से एक बन गया है। संजीदा ने इसपर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभिनेता अपने अभिनय, चरित्र और शो के लिए पहचान चाहते हैं और सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शो का हिस्सा बनना वास्तव में खुशी की बात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
हीरामंडी सीजन 1 में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, शेखर सुमन, शर्मिन सहगल, ताहा शाह और संजीदा शेख सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता हैं। इस सीरीज में स्वतंत्रता-पूर्व युग में वेश्याओं के जीवन और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में उनके योगदान पर केंद्रित है। 
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें