फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series for Students: रिजल्ट की टेंशन से चकरा गया है दिमाग, तो इन वेब सीरीज को देख रिफ्रेश करें अपना मूड

Sun, 24 Jul 2022 01:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों रिजल्ट्स जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए गए। परीक्षा में जहां कई लोगों ने सफलता हासिल की तो कई ने टॉप कर देशभर में अपना नाम रोशन किया।
विज्ञापन
1 of 6
Web Series for Students - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों रिजल्ट्स जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए गए। परीक्षा में जहां कई लोगों ने सफलता हासिल की तो कई ने टॉप कर देशभर में अपना नाम रोशन किया। हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होंगे जिन्हें अपनी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले। वहीं कुछ ऐसे भी होंगे जो असफल होने पर निराश होंगे। अगर आप भी उन्हीं छात्रों में से एक हैं या परीक्षा और रिजल्ट के मोड से खुद को बाहर लाना चाहते हैं तो ये वेब सीरीज आपके लिए फायदेमंद होगी। इसे देख ना सिर्फ आप अपना मूड रिफ्रेश कर पाएंगे बल्कि परीक्षा परिणामों से मिली निराशा से भी खुद को ऊपर उठा पाएंगे। तो आइए जानते हैं स्टूडेंट लाइफ पर आधारित कुछ सीरीज के बारे में- 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कोटा फैक्ट्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोटा फैक्ट्री 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

इस सीरीज के नाम से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरीज कोटा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह सीरीज मूल रूप से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी पर आधारित है। इस सीरीज में भारतीय शिक्षा प्रणाली पर एक आकर्षक और भावनात्मक व्यंग्य किया गया है। सीरीज में स्टूडेंट और प्रवेश परीक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं को बेहद रोचक ढंग से उजागर किया गया है।

विज्ञापन

3 of 6
ऑपरेशन एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया

ऑपरेशन एमबीबीएस

ओटीटी प्लेटफॉर्म- एम एक्स प्लेयर

इंजीनियरिंग की ही तरह एक मेडिकल छात्र का जीवन काफी परेशानियों से भरा होता है। प्रवेश परीक्षा को पास करने से लेकर कॉलेज में प्रवेश पाने तक एक स्टूडेंट को इसके लिए कई पड़ाव पार करने होते हैं। मेडिकल छात्र की इन्ही परेशानियों को पर आधारित है सीरीज ऑपरेशन एमबीबीएस। यह सीरीज खास तौर पर फर्स्ट ईयर के मेडिकल छात्रों के जीवन पर केंद्रित है। 

4 of 6
एस्पिरेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

एस्पिरेंट्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म- यूट्यूब

सरकारी नौकरी के लिए मशहूर यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हमारे आसपास ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो वर्षों से यूपीएससी को क्रैक करने की कोशिश कर रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी होंगे जिन्होंने पहली बार में सफलता हासिल कर ली। टीवीएफ की सीरीज एस्पिरेंट्स की कहानी ऐसे ही तीन दोस्तों की कहानी है, जो यूपीएससी के इच्छुक हैं। कहानी तीनों के अतीत और वर्तमान के ईर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन

5 of 6
अल्मा मैटर्स - फोटो : Social media

अल्मा मैटर्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

अल्मा मैटर्स: इनसाइड द आईआईटी ड्रीम एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री है, जिसे प्रतीक पात्रा और प्रशांत राज ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में मशहूर इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी खड़गपुर के इतिहास और संस्थान में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के दर्द को दिखाया गया है। इस सीरीज से पहले राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्म 3 इडियट्स में भी इसी दर्द को दिखाने की कोशिश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाखों में एक - फोटो : सोशल मीडिया

लाखों में एक

ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम

कॉमेडियन और पूर्व आईआईटीयन बिस्वा कल्याण रथ द्वारा विकसित सीरीज लाखों में एक भी कोटा पर ही आधारित है। यह सीरीज की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा प्रणाली की कठोर वास्तविकता को प्रस्तुत करता है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में ऋत्विक सहोर नजर आए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें