फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: नयनतारा को साउथ की बड़ी एक्ट्रेस बताने पर करण ने कह दी ऐसी बात, फैंस बोले- ये हैं कौन

Sat, 23 Jul 2022 09:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में सामंथा रुथ प्रभु ने नयनतारा को साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बताया था। इसी पर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया, जो लोगों को पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सुर्खियों में बना रहता है। हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि करण को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा जाता है। दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी के बीच पक्षपात करने पर करण को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था, तो अब साउथ सुपरस्टार नयनतारा के फैंस ने करण जौहर को आड़े हाथ ले लिया है। नयनतारा को लेकर करण का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा और अक्षय - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस हो गए नाराज
'कॉफी विद करण' के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु आए थे। दोनों ने शो में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की थी। वहीं, इसी बीच नयनतारा का जिक्र उठा तो करण जौहर की ओर से जो रिएक्शन आया, वह लोगों को पसंद नहीं आया। नयनतारा के फैंस का मानना है कि करण जौहर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश कर रहे थे। करण के रिएक्शन को देख फैंस नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कॉफी विद करण में सामंथा और अक्षय - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा ने बताया था सबसे बड़ी स्टार
करण जौहर ने शो के दौरान रैपिड फायर राउंड में सामंथा रुथ प्रभु से सवाल किया था कि उनके हिसाब से साउथ में इस वक्त सबसे बड़ी फीमेल स्टार कौन हैं। ऐसे में सामंथा हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' की बात करते हुए नयनतारा का नाम लिया। सामंथा ने कहा था, 'मैंने हाल ही में नयनतारा के साथ एक फिल्म की है, जो साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं।' इतने ही करण बोलते हैं कि अच्छा, वह मेरी लिस्ट में तो नहीं। इसके बाद करण ऑरमैक्स मीडिया की ओर से जारी की गई देश की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि इस लिस्ट में सामंथा पहले स्थान पर थीं, जिन्होंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी पीछे कर दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
अब करण के इस रिएक्शन पर नयनतारा के फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने नयनतारा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि माफ करना ये करण कौन हैं, तो दूसरे ने लिखा कि मुझे लगता है नयनतारा ने शो में आने से मना कर दिया होगा, इसलिए ये ऐसा कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, करण जौहर शायद भूल गए है कि 'गुड लक जैरी' नयनतारा की फिल्म का ही रीमेक है। वहीं, एक ने लिखा कि करण हर दिन नीचे गिरते जा रहे हैं। ये बात सभी जानता हैं कि नयनतारा साउथ की बड़ी फीमेल स्टार है। कुछ यूजर्स करण का सपोर्ट करते भी नजर आए, उनका कहना था कि करण का इशारा बस उस लिस्ट पर था, जिसमें सामंथा नंबर वन थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें