हिट द फर्स्ट केस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट: द फर्स्ट
बीते महीने रिलीज हुई अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'हिट: द फर्स्ट' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 15 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। तेलुगू में बनी इस फिल्म के हिंदी रीमेक में राजकुमार और सान्या मल्होत्रा के अलावा जतिन गोस्वामी, अखिल अय्यर, मिलिंद गुणाजी, शिल्पा शुक्ला, दलीप ताहिल और संजय नार्वेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।