फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: फरहान की कंपनी ने सुरेंद्र मोहन से मांगी माफी, ‘मिर्जापुर 2’ से हटेगा गलत हिस्सा

विज्ञापन
1 of 5
मिर्जापुर 2, सुरेंद्र मोहन त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में ‘दिल चाहता है’, ‘लक्ष्य’, ‘डॉन’, ‘डॉन 2’, ‘रॉक ऑन’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘तलाश’, ‘फुकरे’, ‘गोल्ड’ और ‘गली ब्वॉय’ जैसी फिल्में बनाने वाली कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मान लिया है कि अपनी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ में उनसे गलती हो गई है। ‘अमर उजाला’ में सबसे पहले इस सीरीज में प्रकाशित उपन्यास ‘धब्बा’ के गलत प्रस्तुतीकरण की खबर का असर हुआ है और कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में माफी मांग ली।
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि लोकप्रिय हिंदी साहित्य में पिछले पांच दशक से लगातार अपने जासूसी उपन्यासों से करोड़ों प्रशंसक बना चुके लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने तीन दिन पहले ही अभिनेता निर्माता फरहान अख्तर और उनके मित्र रितेश सिधवानी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के लिए नोटिस भेजा था। पाठक का कहना रहा है कि इस सीरीज के तीसरे एपीसोड में उनके उपन्यास ‘धब्बा’ के बारे में गलतबयानी की गई है और इससे उनकी मान हानि हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : file photo
‘मिर्जापुर 2’ सीरीज के एक एपिसोड में सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्यास ‘धब्बा’ को पढ़ रहे अभिनेता कुलभूषण खरबंदा को ऐसी लाइन सुनते हुए दिखाया गया है जो इस उपन्यास में हैं ही नहीं। इस दृश्य में सीरीज निर्माताओँ ने बेहद ही कामुक लाइनें डाली हैं और इसे देखते हुए लगता है कि ये किरदार उपन्यास में यही पढ़ रहा है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की बनाई सीरीज में अपनी कृति का ऐसा अपमान देख सुरेंद्र मोहन पाठक ने इस पर सख्त एतराज जताया।

4 of 5
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : file photo
मंगलवार शाम सुरेंद्र मोहन पाठक ने इस बारे में सीरीज के निर्माताओँ और इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी प्राइम वीडियो को नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस में कहा गया है कि संबंधित दृश्य में न सिर्फ उनके उपन्यास को बिना उनकी अनुमति के दिखाया गया है बल्कि दृश्य में सुनाई दे रही पंक्तियां जितनी घटिया हैं, वैसी लिखने की तो पाठक कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। पाठक ने इस पूरे मामले को अपनी इज्जत पर बट्टा बताया है और कहा है कि इसने उनके पांच दशकों की छवि पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस नोटिस को पाने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट के अधिकारियों ने सुरेंद्र मोहन पाठक से बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस बारे में वह उचित कार्रवाई करेंगे। इस माफीनामे को सार्वजनिक करने की पाठक की मांग पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ये माफीनाम सोशल मीडिया पर भी शुक्रवार की शाम साझा कर दिया। इस माफीनामे में इस गलती के लिए माफी मांगने के साथ ही प्रकाशित सीरीज में या तो उपन्यास का कवर धुंधला करने या फिर दृश्य में सुनाई दे रही आवाज बदलने की बात कही गई है। इस बदलाव के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सुरेंद्र मोहन पाठक से तीन हफ्ते का समय मांगा है।

पढ़ें: फैंस के लिए शायर बनें धर्मेंद्र, खूबसूरत शायरी करते हुए दिग्गज अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें