गर्मियों की छुट्टियां हों और हम लोग अपनी फैमिली के साथ घूमने की प्लानिंग न करें यह हो पाना बहुत ही मुश्किल है। गर्मियां आते ही हम सभी अपने-अपने शहर छोड़ पहाड़ों से घिरी वादियों में समय बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हमारी यह रिपोर्ट आपकी प्लानिंग को और आसान बना देगी। दरअसल, घूमने के शौकीन लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज का निर्माण किया है, जिन्हें देखकर आपको घूमने के लिए बहुत सारी नई जगहों का पता चल जाएगा। ट्रैवल प्लान बनाने से पहले नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स की कुछ सीरीज देखना तो बनता है, क्योंकि ये फिल्में और शो आपको आइडिया देंगी कि इंडिया का कौन-सा शहर कितना खूबसूरत है और वहां घूमने जाने पर आप क्या-क्या देख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स ओरिजनल्स के ऐसे शोज जो आपकी घूमने की प्लानिंग को आसान बना देंगे..