Expiry Date on ZEE5
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज ‘एक्सपायरी डेट’ कहानी है विश्वा, दिशा, सनी और सुनीता की। दो अलग अलग परिवार। दो अलग अलग कहानियां। लेकिन, जब दो अलग अलग जिंदगियां दरकती हैं, तो ये फाल्ट लाइन आकर एक जगह जुड़ जाती है। विश्वा को अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार है। लेकिन जब उसे दिशा और सनी के रिश्तों का पता चलता है तो वह उसे मार देता है। लाश को ठिकाने लगाकर वह अपनी बीवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाता है तो पता चलता है कि लापता तो सनी भी है। उसकी भी तलाश हो रही है। फिर धोखा खाए दो दिल मिलते हैं। कहानी में नया ट्विट्स आता है और आपको आखिर तक इस बात को लेकर उत्सुकता बनी रहती है कि अब क्या होने वाला है! और, इसी बीच कहानी में आ जुड़ता एक ऐसा किरदार जिसे सब पता है। सबके बारे में पता है। और, फिर शुरू होता है एक ऐसा खेल, जिसका नतीजा जानने के लिए पूरा शो आप एक साथ में देख जाते हैं।