रणवीर बरार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है और मुझे एडिटिंग भी पसंद है, लेकिन मैंने कभी भी एक्टिंग करने का नहीं सोचा। लेकिन प्रतीक गांधी और हंसल सर के पास जो कंफर्ट है, उसी की वजह से मैं राजी हो गया। मैंने सोचा कि अभी नहीं को कभी नहीं। ये सही मौके और सही समय थी। इसके अलावा जिस चीज से उन्हें एक्टिंग करने में आसानी हुई, वह थी उनकी 'स्कैम 1992' के स्टार प्रतीक के साथ बॉन्डिंग। दोनों इससे पहले भी एक शो में साथ काम कर चुके हैं। यहीं वजह है कि उन्हें शो में एक जोड़े के रूप में पेश करने में काफी मदद मिली।