बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘कैट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस मुखबिर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘कैट’ पंजाब के रोमांस से परे है और एक भाई के प्यार और जासूसी की कहानी पेश करती है। जेली बीन एंटरटेनमेंट के सहयोग से और मूवी टनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘कैट’ पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी।