ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई एक्टर्स जिंदगी बदल दी। इन कलाकारों को आज देश के कोने-कोने में जाना जाता है। डिजिटल इंडिया के युग में ओटीटी की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है। यही वजह है फिल्ममेकर्स और बॉलीवुड के कलाकारों का रुझान इन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ गया है। हालांकि सभी कलाकारों के लिए ओटीटी अच्छा साबित नहीं हुआ है। कुछ कलाकारों की वेब सीरीज को लोगों काफी पसंद किया तो कुछ सितारों का ओटीटी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ओटीटी पर कुछ खास सफलता नहीं मिली।