बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी दौर पर है। ऐसे में शो में एक के बाद एक कई मेहमान कलाकारों को बुलाया जा रहा है ताकि दर्शकों में शो को लेकर दिलचस्पी बनी रहे। इस बार रविवार के दिन नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बिग बॉस में नजर आएंगी। वह करण के साथ स्टेज शेयर के साथ ही घर के अंदर भी जाएंगी। लेकिन कई महीनों से कैमरों से दूर नेहा का आना किसी खुशखबरी की ओर इशारा कर रहा है।
दरअसल, लोगों को लग रहा है कि नेहा कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेहा ने इंडियन आइडल शो को बीच में ही अलविदा कह दिया था। उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने अब जज की सीट को संभाला था।
विज्ञापन
2 of 5
रोहनप्रीत, नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
ऐसा बताया जा रहा है कि नेहा अपने भाई के साथ अपने नए म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर पहुंचेंगी। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा भी एक राज खोलने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़
- फोटो : Instagram
वहीं कुछ समय पहले नेहा कक्कड़ की सोशल मीडिया पर बेबी बंप छुपाते नजर आईं थीं। यहां तक कि अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर भी नेहा कैमरे पर दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छुपाती दिख रही थीं। हालांकि इस बात का खुलासा नेहा की ओर से अभी नहीं किया गया है।
4 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
बीते दिनों नेहा, उनके भाई टोनी कक्कड़ और रैपर हनी सिंह का गाना 'कांटा लगा' रिलीज हुआ था। इससे पहले गाने का टीजर 2 सितंबर को रिलीज होना था, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की देहांत होने की वजह से रिलीज को टाल दिया गया था।
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram: @nehakakkar
बता दें कि नेहा ने साल 2020 अक्टूबर में रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दिसंबर के महीने में दोनों का एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आईं थी। लेकिन ये सिर्फ गाने के प्रमोशन के लिए था। अब दर्शकों को रविवार का इंतेजार रहेगा जब नेहा अपनी जिंदगी की सब लोंगो के साथ शेयर करेंगी।