फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB OTT 2: बिग बॉस के घर में आशिका भाटिया और फुकरा इंसान के बीच बढ़ रहीं नजदीकियां? फलक नाज ने दिया हिंट

Wed, 19 Jul 2023 11:22 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक मल्हान,आशिका भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद घर में एक तरफ हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ अब सलमान खान के इस शो में इश्क, मोहब्बत और प्यार भी देखने को मिल सकता है। जी हां, घर में अब दर्शकों को लव बर्ड्स भी दिखाई देने वाले हैं।   

विज्ञापन

2 of 5
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

शो के लेटेस्ट एपिसोड में फलक नाज, अभिषेक को आशिका भाटिया के नाम से चिढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, इस पर जिया की प्रतिक्रिया वैसी नहीं है जैसी आपको उम्मीद थी। जी हां, वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली आशिका ने घर के सदस्यों और दर्शकों का काफी ध्यान खींचा है। अभिषेक उनसे काफी  प्रभावित नजर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने आशिका के परफ्यूम की काफी तारीफ भी की है। 

विज्ञापन

3 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

जिसे देखने के बाद फलक जिया के सामने अभिषेक को आशिका के नाम से चिढ़ाती नजर आती हैं, जिसके बाद  इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिया कहती हैं, ''मैंने भी ऐसा सोचा था, लेकिन अभिषेक की पसंद बेहतर होगी।'' फलक कहती हैं, "बेहतर तो है। लड़की अच्छी है। तुम पजेसिव क्यों हो रहे हो? तुम्हें वह पसंद क्यों नहीं है?" 

Randeep Hooda: असली हीरो बने रणदीप हुड्डा, हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटे खाने के पैकेट

4 of 5
जिया शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

जिया कुछ देर चुप रहती है और कहती है, ''मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। मैं आमतौर पर कह रही हूं कि लड़की होशियार नहीं है। मुझे लगता है कि अभिषेक को किसी स्मार्ट शख्स को पसंद करना चाहिए।'' 
 

Janhvi Kapoor: जान्हवी के इंस्टा पर फॉलोअर्स दो करोड़ से ऊपर, और सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों का हाल...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक मल्हान - फोटो : सोशल मीडिया
फलक फिर अभिषेक को चिढ़ाते हुए कहती हैं, "हम देख रहे हैं क्या आशिकी चल रही है यहां पे।" अभिषेक ने चुटकुले सुनाते हुए कहा, ''ओह, मुझे प्यार हो रहा है, लेकिन आप किसके बारे में बात कर रहे हैं?” खैर, फलक उसे चिढ़ाना जारी रखता है, लेकिन बाद में वह सहमत हो जाती हैं कि वहां कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' विवाद पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म रिलीज को लेकर कही बड़ी बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें