20 जनवरी को रिलीज होगा भौकाल सीजन 2-
एक्टर मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भौकाल सीजन 2 का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एसपी शेखर और डेढा भाइयो की टक्कर से फिर मचेगा भौकाल मुजफ्फरपुर में। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी है कि भौकाल सीजन 2 को 20 जनवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब जल्दी ही दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।
भौकाल सीजन 2 के ऑफिशियल ट्रेलर को मोहित रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया ही है लेकिन इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया हैै। भौकाल सीजन 2 भी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज होगी। इसका प्रोडक्शन बावेजा स्टूडियो ने किया है। भौकाल सीजन 2 के ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। भौकाल सीजन 2 में जहां पुराने किरदार तो नजर आएंगे ही इसके साथ ही नए किरदारों की भी एंट्री हुई है। दर्शकों को उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार का सीजन भी दमदार होने वाला है। भौकाल 2 का निर्देशन जतिन वागले ने किया है जबकि इसकी कहानी आकाश मोहिमेने, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखी है।