असुर
- फोटो : Social Media
वेब सीरीज- 'असुर'
ओटीटी- 'वूट'
निर्देशक- ओनी सेन
असुर वेब सीरीज मायथॉलोजी और साइकोलॉजी का डेडली थ्रिलर है। इस सीरीज में अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, शारिब हाशमी, ऋद्धि डोगरा, अमेय वाघ जैसे कलाकार हैं और हर कालाकर ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। इस सीरीज में असुरों की उत्पत्ति से लेकर उनके अस्तित्व तक की कहानी दर्शाने का प्रयास किया गया है। यह सीरीज आध्यात्म और विज्ञान के बीच के संबंध को दिखाती है। रिलीज होने के बाद ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई थी, अगर आपने इसे नहीं देखा है तो जरूर देखना चाहिए।