फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Short Films: ये हैं बेहतरीन कंटेंट वाली शार्ट फिल्में, खाली समय में आपको जरूर देखनी चाहिए

Tue, 26 Apr 2022 12:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शॉर्ट फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
भई ओटीटी का जमाना है। अब वो दिन गए जब मनोरंजन के लिए दर्शक थिएटर पर निर्भर रहते थे और वीकेंड का इंतजार करते रहते थे। अब तो हर दिन ओटीटी पर कुछ न कुछ नया कंटेट देखने को मिल रहा है। वैसे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार है। अगर आप रोज भी देखना चाहें शायद तो भी खत्म न हो। लेकिन ढाई से तीन घंटे की फिल्म और लंबी-लंबी वेब सीरीज शायद ही एक दिन में खत्म हो पाएं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं मीनिंगफुल शॉर्ट फिल्में। इन्हें आप ऑफिस से आते-जाते या फिर ब्रेक टाइम में भी देख सकते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खीर शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
खीर
खीर दादा और पोती के रिश्ते पर बनी कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने दादा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अनुपम खेर की पोती उनकी दोस्त को प्रेमिका समझ लेती है। पोती को लगता है कि अनुपम खेर की दोस्त उसकी जगह ले लेगी। यह कहानी इसी पर आधारित है। ये फिल्म आप जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जय माता दी शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
जय माता दी
ये फिल्म एक शादीशुदा कपल पर आधारित है। फिल्म में कपल एकसाथ रहना चाहता है लेकिन समाज उनको रहने नहीं देता। फिल्म में लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहना चाहती है। ये फिल्म इसी पर आधारित है। जय माता दी एक कॉमेडी फिल्म है जो समाज की दाकियानूसी सोच को दिखाती है। ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

4 of 5
नेकेड शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
नेकेड
ये फिल्म उन लोगों के बारे में है, जो सोशल मीडिया पर औरतों को बुरा-भला कहते हैं। ये उन महिलाओं पर भी आधारित है जो इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती। इस फिल्म में कल्कि कोचलीन और रिताभरी हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छुरी शॉर्ट फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
छुरी
छुरी में अनुराग कश्यप, सुरवीन चावला और टिस्का चोपड़ा हैं। इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक ऐसे पति का किरदार निभाया है जिसके कई अफेयर होते हैं। उसकी पत्नी पति के अफेयर से थककर उसकी लवर के साथ हिसाब चुकता करने का फैसला करती है। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें