फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B&B Trailer: दो एपिसोड में बताई जाएगी 'बुज्जी और भैरव' की कहानी, जानें कब से 240 देशों में देखी जा सकेगी सीरीज

Thu, 30 May 2024 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बुज्जी और भैरव एनिमेटेड सीरीज - फोटो : यूट्यब
फिल्म 'कल्कि 2898' एडी लगातार खबरों में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म के पांचवें अहम किरदार बुज्जी (रोबोट कार) से लोगों का परिचय कराया था। इस फिल्म में वह भैरव यानी प्रभास की सबसे भरोसेमंद साथी के रूप में नजर आएगी। फिल्म में भैरव और बुज्जी का किरदार काफी महत्वपूर्ण है, जिसकी और अधिक जानकारी देने के लिए निर्माता इस फिल्म से जुड़ी एक एनिमेटेड सीरीज लेकर आ रहे हैं। बी एंड बी: बुज्जी और भैरव नाम की इस सीरीज के माध्यम से दर्शकों को कल्कि 2898 एडी की दुनिया बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। गुरुवार (30 मई) को इस एमिनेट सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया। इसे देखने के बाद फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है।
Father Daughter Duo: इन स्टार्स का है अपनी बेटियों से गहरा नाता, बेस्ट पापा की लिस्ट में शाहरुख और चंकी भी हैं
विज्ञापन

2 of 5
बुज्जी और भैरव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो एपिसोड वाली यह सीरीज 31 मई को तेलुगु, अंग्रेजी, हिंदी और स्पेनिश भाषा में दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर विशेष रूप देखी जा सकेगी। इस एनिमेटेड सीरीज में प्रभास के किरदार, भैरव और उसकी सबसे अच्छी दोस्त बुज्जी के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
बुज्जी और भैरव - फोटो : यूट्यब
कल्कि 2898 एडी और बी एंड बी: बुज्जी और भैरव के निर्माता सी अश्विनी दत्त ने इस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “वैजयंती मूवीज ने 50 शानदार साल पूरे कर लिए हैं। इतने वर्षों में हमने जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी जैसी बड़ी फिल्में और येवड़े सुब्रमण्यम जैसी छोटे बजट की फिल्में भी बनाई हैं  ‘बी एंड बी’, एक एनिमेशन सीरीज है, जो फिल्म की रिलीज से पहले ही लॉन्च की जा रही है। यह फिल्म की एक प्रस्तावना है। यह अपने आप में एक नया विचार है और मुझे खुशी है कि यह वैजयंती मूवीज में हो रहा है। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि यह सभी उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करेगी।”

4 of 5
बुज्जी कार, नाग अश्विन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
निर्देशक नाग अश्विन ने सीरीज पर कहा, “कल्कि के इन दो पात्रों को लिखने में मुझे मजा आया। ये किरदार दर्शकों को अपनी दुनिया से परिचय कराएंगे। हमें इस सीरीज से इन पात्रों के बारे में अधिक जानने का मौका मिलेगा। प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग के निदेशक मनीष मेंघानी ने भी सीरीज के प्रीमियर को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
कल्कि 2898 एडी की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे इसी साल 27 जून को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें