फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bujji & Bhairava: प्रभास के फैंस को निर्माताओं ने दी बड़ी सौगात, इस ओटीटी पर देख सकेंगे 'बुज्जी और भैरव'

Mon, 27 May 2024 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बुज्जी और भैरव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास अभिनीत साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से फैंस इस फिल्म की राह देख रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को रिलीज होने में अब बस महज एक महीने का ही समय बचा है।
Kicking Balls: बाल विवाह प्रथा पर ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा की चोट, कैमरे में कैद हुई तीन गांवों की तफ्तीश
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स
हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने मुख्य पात्र भैरव के सबसे भरोसेमंद साथी बुज्जी से लोगों को रूबरू कराया था। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म की रोबोट कार बुज्जी का परिचय लोगों से कराया गया था। साथ ही, इंटरनेट पर इसका एक छोटा सा टीजर भी साझा किया गया था। इसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
बुज्जी और भैरव - फोटो : यूट्यब
अब निर्माताओं ने इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। दरअसल, प्राइम वीडियो और वैजयंती मूवीज ने फिल्म की रिलीज से पहले बी एंड बी: बुज्जी एंड भैरवा के विशेष प्रीमियर की घोषणा की है। यह कल्कि 2898 एडी की एक एनिमेटेड प्रस्तावना है। 

4 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
प्रभास के किरदार भैरव और उसकी कार बुज्जी पर आधारित दो भाग वाली यह सीरीज 31 मई से दुनियाभर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी। कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाग अश्विन, बुज्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भारी भरकम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की जाएगी।
10.29 Ki Aakhri Dastak: उत्तराखंड में ननिहाल, मराठी में किया धमाल, आ रही हैं आयुषी भावे अब इस नए धारावाहिक में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें