फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज, धरती पर कराएगा नरक का अनुभव

Mon, 27 Apr 2020 03:57 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma,paatal lok - फोटो : amar ujala mumbai
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने उपभोक्ताओं को उत्साहित करने के लिए अपनी आने वाली एक और ओरिजिनल वेब सीरीज 'पाताल लोक' का टीजर रिलीज कर दिया है। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज का ट्रेलर 5 मई को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Paatal lok - फोटो : amar ujala mumbai
इस सीरीज की कहानी धरती पर फैले अत्याचारों और मानवता के बुरे पहलुओं पर प्रकाश डालती है। इस सीरीज का उद्देश्य भारतीय समाज में फैले झूठ, बढ़ते अपराधों और हिंसक घटनाओं को प्रकाश में लाना है। स्वर्ग लोक, धरती लोक और पाताल लोक जैसे स्थानों का हवाला देते हुए यह कहानी भारत के लोकतंत्र के चार स्तंभों में फैली राजनीति और भ्रष्टाचार को उजागर करती है। अपराधों में मलीन हो चुकी धरती की वर्तमान स्थिति को यह सीरीज नरक की संज्ञा देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
paatal lok - फोटो : amar ujala mumbai
इस सीरीज की रचना सुदीप शर्मा ने की है जिन्होंने हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' और अनुष्का शर्मा की हिट फिल्म 'एनएच10' को लिखा है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हिंदी फिल्मों के किंग शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्म 'जीरो' के बाद पर्दे से गायब हैं। उनके प्रशंसक लगातार इसी इन्तजार में हैं कि कब अनुष्का अपनी अगली फिल्म को सिनेमाघरों में उतारेंगी?

4 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का की किसी फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज होना तो दूर की बात है, अभी तक उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म का ऐलान तक नहीं किया है। फिल्म 'जीरो' के मुख्य अभिनेता शाहरुख भी अब तक अपनी किसी भी ताजा फिल्म के ऐलान से बचते नजर आ रहे हैं। इन दोनों को पर्दे पर देखने के लिए तो शायद इनके प्रशंसकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
फिलहाल लॉकडाउन के इस दौर में अनुष्का के निर्माण में बनी यह वेब सीरीज उनके प्रशंसकों में उत्साह जरूर भरेगी। सीरीज में अनुभवी अभिनेता नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी, अभिषेक बनर्जी और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 




पढ़ें: 20 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे संजय मिश्रा, शादी में डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें