फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anime on OTT : एनिमेटेड सीरीज देखने का रखते हैं शौक, तो बिंज वॉच करें ये सीरीज, मिलेगा भरपूर आनंद

Sun, 13 Mar 2022 01:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एनिमे - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल लोगों में एनिमे देखने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अगर आप भी एनिमेटेड सीरीज देखने के शौकीन हैं और घर बैठे वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो इन सीरीज को देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की एनिमे उपलब्ध हैं, जिन्हें आप बिंज वॉच कर सकते हैं। एनिमेटेड सीरीज बच्चों और युवाओं को खूब आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अटैक ऑन टाइटन - फोटो : सोशल मीडिया
अटैक ऑन टाइटन (Attack on Titan)
यह एक एक्शन फिक्शन सीरीज है, जिसके चार सीजन अब तक आ चुके हैं। इस एनिमे की मांगा को हाजीमे इसायामा ने लिखा है। मांगा एक जेपीनीज कॉमिक बुक को कहा जाता है। इस सीरीज की कहानी टाइटन्स को मारने और उनके बारे में जानने को लेकर है। इस सीरीज को एनिमे ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसे हुलु और क्रंचीरोल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
डेथ नोट - फोटो : सोशल मीडिया
डेथ नोट (Death Note)
डेथ नोट एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें 27 एपिसोड हैं। इसकी कहानी एक टीनएज लड़के की है, जिसको एक किताब (डेथ नोट) मिलती है। लड़का इस किताब में अपराधियों के नाम लिखता है, जिससे उनकी मौत हो जाती और ऐसा होने को वो जस्टिस कहता है। इस एनिमे को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

4 of 7
डेमन स्लेयर - फोटो : सोशल मीडिया
डेमन स्लेयर (Demon Slayer)
नेटफ्लिक्स पर आई इस एनिमे  को 2022 का बेस्ट एनिमेशन अवॉर्ड मिल  चुका है। डेमन स्लेयर का मुख्य किरदार कमाडो तंजीरो है। इसमें कमाडो के परिवार की मौत के बाद डेमन से बदला लेने के लिए कैसे कमाडो खुद डेमन स्लेयर बन जाता है, इसकी कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
जुजुत्सु कैसेन - फोटो : सोशल मीडिया
जुजुत्सु कैसेन (Jujutsu Kaisen)
यह एक एडवेंचर और सुपरनैचुरल एनिमे है। इसमें 24 एपिसोड हैं, जो एक हाई स्कूल स्टूडेंट इतादोरी युजी पर अधारित हैं। इस सीरीज का सेकेंड सीजन 2023 में आने वाला है। इस एनिमे को भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
टोकियो रेवेंजर्स - फोटो : सोशल मीडिया
टोकियो रेवेंजर्स (Tokyo Revengers)
इस एनिमे की कहानी 26 साल के ताकेमिची हनागाकि की है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड को एक गिरोह ने मार दिया है, जिसके बाद वह 10 साल पीछे जाकर उसे बचाने की कोशिश करता है। इसको नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माई ड्रेस अप डार्लिंग - फोटो : सोशल मीडिया
माई ड्रेस अप डार्लिंग (My  Dress Up Darling)
यह एनिमे एक हाई स्कूल के बच्चे वकाना गोजो नाम के लड़के की कहानी है, जो हिना डॉल्स बनाना चाहता है। एक दिन उसकी क्लासमेट उसे डॉल के कपड़े बनाते हुए देख लेती है, जिसके बाद कहानी इन दोनों मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। इस एनिमे को आप क्रंचीरोल पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें