कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन शो में भाग ले रहे सेलिब्रिटीज अपने राज बताते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में मुनव्वर फारूकी की मां के बारे में जानने के बाद सभी की आंखें भर आई थी, तो अब शो में खुद को बचाने के लिए अली मर्चेंट ने भी अपना राज से पर्दा हटाया है। अली ने खुलासा किया कि उन्होंने दूसरी शादी की थी, जिसके बाद उनका तलाक भी हो गया।