फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: लॉकअप शो जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ डोंगरी पहुंचे मुनव्वर फारूकी, फिर जो हुआ...

Mon, 09 May 2022 12:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी, कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप के पहले विजेता बन चुके हैं। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शनिवार को प्रसारित हुए इस शो पर उन्होंने बाकी के कंटेस्टेंट को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 71 दिनों तक चले शो में जीत के कई दावेदार थे, लेकिन मुनव्वर ने सबको पीछे छोड़कर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

2 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
डोंगरी में हुआ भव्य स्वागत
इस शो को जीतने के बाद वह जब डोंगरी पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। दरअसल, ग्रैंड फिनाले से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से वादा किया था कि ट्रॉफी तो डोंगरी ही आएगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें लिखा था, 'ट्रॉफी डोंगरी आ रही है। आज 3:30 बजे।'
विज्ञापन

3 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने एक और इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमें वह प्रशंसकों से घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप के साथ उन्होंने लिखा, ट्रॉफी डोंगरी आ गई। डोंगरी की पब्लिक हक से।' इस वीडियो में मुनव्वर को प्रशंसकों से घिरे हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके हाथ में लॉकअप की ट्रॉफी भी नजर आ रही है। उनके फैंस भी कॉमेडियन की जीत से काफी खुश हैं। फैंस इंस्टाग्राम पर कमेंट करके उन्हें जीत की बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
इस रियलिटी शो में आ सकते हैं नजर
बता दें कि इस शो को जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ट्रॉफी के साथ-साथ मुनव्वर को 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, साथ ही एक कार भी मिली है। वहीं इस शो में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा को दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में नजर आ सकते हैं। इस शो को मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें