फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Naidu 2: राणा दग्गुबाती फिर करेंगे सीरीज में मार-धाड़, ये स्टार्स भी ओटीटी पर कर चुके हैं जमकर एक्शन

Fri, 30 May 2025 04:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती जमकर एक्शन करते नजर आएंगे। इस सीरीज का पहला पार्ट भी काफी चर्चित रहा है। बॉलीवुड के भी कई नामी कलाकार हैं, जिन्होंने एक्शन वेब सीरीज में खूब रंग जमाया है। 

विज्ञापन
1 of 7
एक्शन वेब सीरीज में दिखे फिल्म स्टार्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सीरीज ‘राणा नायडू 2’ में एक बार फिर राणा दग्गुबाती, वेंकटेश जैसे चर्चित दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। इस सीरीज में भी राणा दग्गुबाती मार-धाड़ करते दिखेंगे। राणा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर एक्शन वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित एक्शन वेब सीरीज के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 7
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

मिर्जापुर 
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर(2018)’ में कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी नजर आए, अली फजल ने गुड्डू भैया का रोल किया। इन एक्टर्स ने जब-तब सीरीज में एक्शन सीन्स किए, कभी हाथ में बंदूक लिए नजर आए तो कभी गैंगवार के बीच घिरे नजर आए। इस सीरीज के अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। अधिकतर सीरीज को दूसरे डायरेक्टर के साथ मिलकर आदित्य मोहंती ने निर्देशित किया। 

विज्ञापन

3 of 7
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन 
राज एंड डीके की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में मनोज वाजपेयी ने लीड रोल किया है। इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था। मनोज इसमें एक रॉ एजेंट यानी जासूस बने हैं लेकिन दुनिया की नजर में वह एक आम आदमी हैं। मनोज का किरदार आतंकवादियों से लड़ता है, देश की रक्षा करता है। इस सीरीज के अब तक कई पार्ट आ चुके हैं, लगभग सभी में मनोज वाजपेयी और उनके को-एक्टर्स ने एक्शन सीन्स भी दिए हैं।  


 

4 of 7
वेब सीरीज आर्या - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आर्या
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ के भी दो सीजन आए। इस सीरीज में सुष्मिता ने भी एक्शन सीन्स दिए हैं। सीरीज में उनका किरदार काफी सशक्त दिखाया गया है। सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन देखकर हॉलीवुड फिल्म के एक्शन का फील मिलता है। इस सीरीज को राम माधवानी ने क्रिएट किया था। इस सीरीज का पहला पार्ट 2020 में दर्शकों को देखने को मिला था। 

विज्ञापन

5 of 7
इंडियन पुलिस फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन पुलिस फोर्स 
पिछले साल सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी जैसे एक्टर्स पुलिस वालों के किरदार को निभाते दिखे। सीरीज को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। यह सीरीज क्राइम को जड़ से खत्म करने की कहानी कहती है, इसमें भी लगभग सभी एक्टर्स एक्शन मोड में नजर आए। 

विज्ञापन

6 of 7
वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेशल ऑप्स 
नीरज पांडे और शिवम नायर निर्देशित ‘स्पेशल ऑप्स (2020)’ वेब सीरीज एक रॉ एजेंट और उसकी टीम की कहानी कहती है। जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है। इस सीरीज में केके मेनन ने लीड रोल किया है। केके मेनन के किरदार की टीम जब किसी मिशन पर जाती है तो दर्शकों को सीरीज में कमाल का एक्शन देखने को मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इंस्पेक्टर अविनाश 
साल 2023 में रणदीप हुड्डा एक वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आए। यह सीरीज उत्तरप्रदेश के एक जाबांज पुलिस ऑफिसर अविनाश मिश्रा की कहानी कहती है। इंस्पेक्टर अविनाश ने कैसे माफिया, अपराधियों से मुकाबला किया, उनकी अपराध की दुनिया को खत्म किया, यही सब सीरीज की कहानी में है। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा एक्शन के रंग में रंगे दिखे। सीरीज को नीरज पाठक ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें