हाल ही में केके मेनन स्टारर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का टीजर रिलीज हुआ, जल्द ही यह वेब सीरीज दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस स्पाई सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा था। इस सीरीज के अलावा भी स्पाई यानी जासूसों पर आधारित सीरीज बनी हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित सीरीज के बारे में।
क्राइम के अलावा जासूसी कहानियों पर बेस्ड सीरीज भी दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। कई सीरीज की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ जाती है कि इसके कई सीजन आते हैं। जल्द ही ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन का भी प्रीमियर होने वाला है। जानिए, कौन सी ऐसी स्पाई सीरीज हैं, जिन्हें आप एंज्वॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
द नाइट मैनेजर
साल 2023 में ‘द नाइट मैनेजर’ नाम की एक वेब सीरीज रिलीज हुई। इसमें अनिल कपूर ने नेगेटिव रोल किया था और जासूस के रोल में आदित्य रॉय कपूर नजर आए। सीरियल में आदित्य रॉय कपूर एक पूर्व नौ सेना के ऑफिसर बने हैं, जो एक मिशन के लिए जासूस बनते हैं और विलेन के बुरे इरादों को नाकाम करते हैं। इस सीरीज को संदीप मोदी ने क्रिएट किया था।
विज्ञापन
3 of 6
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फैमिली मैन
राज एंड डीके की पॉपुलर वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ में मनोज वाजपेयी ने लीड रोल किया है। इस सीरीज के कई सीजन आ चुके हैं, पहला सीजन 2019 में आया था। इस सीरीज की कहानी में एक मिडिल क्लास आदमी का रोल मनोज वाजपेयी ने निभाया है। वह दुनिया की नजर में एक आम इंसान है लेकिन असल में वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक स्पेशल सेल में काम करता है। वह एक सीक्रेट एजेंट है, जो देश को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश करता है। अपने काम के साथ-साथ उसे अपने परिवार का ध्यान भी रखना है साथ ही उनसे अपनी सीक्रेट एजेंट की पहचान भी छुपानी है।
4 of 6
वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
द फ्रीलांसर
वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर(2023)’ में मोहित रैना ने लीड रोल निभाया था। इस सीरीज को भाव धूलिया ने निर्देशित किया। सीरीज की कहानी अविनाश नाम के एक एक्स पुलिस ऑफिसर की है, जो अब एक मिलिट्री फ्रीलांसर है। उसे सीरीया में जाकर आईएसआईएस की कैद से अपने दोस्त की बेटी को छुड़ाना है।
विज्ञापन
5 of 6
बॉर्ड ऑफ ब्लड वेब सीरीज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बार्ड ऑफ ब्लड
साल 2019 में वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ में इमरान हाशमी ने लीड रोल किया था। सीरीज में वह एक पूर्व रॉ एजेंट बने थे। जिसे फिर से एक मिशन पर जाना होता है। इस स्पाई सीरीज को रिभु दासगुप्ता ने निर्देशित किया था।
मुखबिर
इस सीरीज को शिवम नायर और जयप्रद देसाई ने डायरेक्ट किया था। यह सीरीज एक नॉवेल ‘मिशन टू पाकिस्तान’ पर आधारित थी। स्पाई जॉनर वाली इस सीरीज में जैन खान दुर्रानी, प्रकाश राज, आदिल हुसैन, बरखा बिष्ट जैसे कलाकार नजर आए थे।