आश्रम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
हर तरफ छाया 'आश्रम 3'
बॉबी देओल स्टारर 'आश्रम' का तीसरे सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म, एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है। 'आश्रम 3' वेब सीरीज रिलीज के साथ ही चारों तरफ छा गई है, इसके रिलीज होने के बाद ही बहुत से फैंस ने ट्विटर पर सीरीज के इस नए सीजन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा की हैं। हर कोई बाबा निराला के अनेकों रूप और ईशा गुप्ता की एंट्री को लेकर बात कर रहा है। जहां यह सीजन कई फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी, तो कई को यह कुछ फीकी सी लगी।