बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्मों से दूर होकर कहीं खो से गए थे। लेकिन फिर उनके हाथ ओटीटी का एक ऐसा प्रोजेक्ट लगा, जिसने उनकी किस्मत को फिर से चमकाने का काम बखूबी किया था। हम बात कर रहे हैं ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीजों में से एक रही 'आश्रम' की। फिल्मकार प्रकाश झा के निर्देशन में साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज ने लोगों को भारत में धर्म के नाम पर चल रहे गौरख धंधों की असलियत कुछ इस तरह से दिखाई कि लोग इसके फैन हो गए। दो साल पहले रिलीज हुई इस वेब सीरीज 'आश्रम' की न केवल कहानी लोगों को के दिलों में बसी, बल्कि इसमें बॉबी देओल के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई थी। इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने उसी साल इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया था और अब एक बार फिर यह वेब सीरीज का तीसरा सीजन लोगों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है। इस आर्टिकल में हम आपको इस सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।