फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashram 3: बॉबी देओल और ईशा गुप्ता ने वसूली मोटी रकम, जानिए पम्मी पहलवान ने ली कितनी फीस

Sat, 04 Jun 2022 03:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आश्रम 3 स्टारकास्ट फीस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम 3' एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के पहले दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें बॉबी देओल के दमदार काम को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि, बॉबी देओल के अलावा, 'आश्रम' में चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं, जो पहले दोनों सीजन में थे। लेकिन 'आश्रम 3' में ईशा गुप्ता भी अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। वेब सीरीज में इन कलाकारों के काम की हर कोई तारीफ कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल से लेकर ईशा गुप्ता ने वेब सीरीज के लिए मोटी फीस ली है। आइए आपको सीरीज की स्टारकास्ट ने फीस बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
वेब सीरीज में काशीपुर वाले बाबा निराला के आश्रम की कहानी है, जिसमें बाबा निराला लोगों की भक्ति की आड़ में काले कारनामे करता है। बॉबी देओल ने वेब सीरीज में बाबा निराला का रोल निभाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए 1 से 4 करोड़ रुपये फीस ली है। 
विज्ञापन

3 of 9
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा गुप्ता
वहीं 'आश्रम' के तीसरे सीजन से जुड़ी ईशा गुप्ता को पहली बार बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। वेब सीरीज में उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया है। सोनिया अपने छिपे मकसद के लिए बाबा निराला को फंसाती नजर आती है। बताया जा रहा है कि ईशा गुप्ता ने 25 लाख से 2 करोड़ के बीच फीस ली है।

4 of 9
त्रिधा चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिधा चौधरी
वेब सीरीज में त्रिधा चौधरी बबीता का किरदार निभा रही हैं। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी बोल्ड परफॉर्मेंस से खूब तारीफें बटोरी थीं। बताया जा रहा है कि त्रिधा चौधरी ने 4-10 लाख रुपये की बीच फीस ली है। 
विज्ञापन

5 of 9
दर्शन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शन कपूर
'आश्रम' वेब सीरीज में दर्शन कपूर ने पुलिस अफसर उजागर सिंह का किरदार निभाया है, जो बाबा निराला की काली करतूतों का पर्दाफाश करने में लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेब सीरीज में काम करने के लिए उन्होंने 15 से 25 लाख रुपये के बीच फीस ली है।
विज्ञापन

6 of 9
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल - फोटो : सोशल मीडिया
चंदन रॉय सान्याल
लंबे समय से एक्टिंग में सक्रिय चंदन रॉय सान्याल को 'आश्रम' ने लोगों के बीच खास पहचान दी है। इस सीरीज में अभिनेता ने 'भोपा स्वामी' का किरदार निभाया, जो बाबा निराला का खास आदमी होने के साथ-साथ दोस्त भी है। इस सीरीज में उन्होंने 15 से 25 लाख रुपये के बीच फीस चार्ज की है।
विज्ञापन

7 of 9
तुषार पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार पांडे
तुषार पांडे बॉलीवुड के उभरते अभिनेता हैं, जो 'आश्रम' सीरीज का हिस्सा है। इस सीरीज में तुषार ने त्रिधा चौधरी (बबीता) के पति का किरदार निभाया है, जिसकी सीजन 3 की शुरुआत में ही मौत दिखा दी गई है। दावा है कि तुषार ने इस सीरीज के लिए 25 से 35 लाख रुपये फीस ली है।

8 of 9
अनुप्रिया गोयनका - फोटो : गूगल
अनुप्रिया गोयनका
अनुप्रिया गोयनका ने 'आश्रम' सीरीज में डॉक्टर का किरदार निभाया है, जो भ्रष्ट बाबा की सच्चाई लोगों के सामने लाने में जुटी हुई है। इस किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल चुकी है। तीसरे सीजन में भी वह बाबा निराला के कारनामों का खुलासा करने की कोशिश करती नजर आती हैं। उन्होंने 8 से 15 लाख रुपये के बीच फीस ली है।
विज्ञापन

9 of 9
अदिति पोहनकर - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति पोहनकर
'आश्रम 3' की स्टारकास्ट में अदिति पोहनकर पहले सीजन से बनी हुई हैं। वेब सीरीज में उन्होंने पम्मी पहलवान का रोल निभाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 12 से 20 लाख रुपये के बीच फीस चार्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें