आश्रम 3 में ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी के साथ सीन करने में 'नो प्रॉबल्म'
एक मीडिया संस्थान के साथ की गई बातचीत करते वक्त जब ईशा से सीरीज में इंटिमेट सीन्स के बारे में पूछा गया, तब अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ये सीन्स करने में कोई परेशानी नहीं हुई। बॉबी के साथ जो भी इंटीमेट सीन्स शूट किए वो एकदम सही हैं और हमने भी सीन्स के साथ पूरा न्याय किया है। वह कहती हैं, "मैं पिछले 10 साल से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूं और मैं ऐसे सीन्स पहले भी कर चुकी हूं। इस तरह के सीन्स को लेकर सहज-असहज होने वाली कोई बात ही नहीं है। लोग सोचते है कि इसमें समस्या होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसे सीन्स से आपकी रियल लाइफ में कोई प्रॉब्लम नहीं है तो इन्हें करना आसान है। इसके बारे में मेरे विचार काफी खुले है। हर सीन मुश्किल है, चाहे रोने वाला सीन कर हो या फिर ऑनस्क्रीन गाड़ी चलाने वाला सीन, यह कोई स्पेशल नहीं है।"