आश्रम 3 में ईशा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' की बात करें तो अभिनेता की इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया। बॉबी देओल के साथ इस सीरीज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोछर, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ जैसे कलाकर नजर आए थे। वहीं, सीजन 3 में ईशा गुप्ता की एंट्री हो रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस से हर किसी को हैरान कर देंगी।