राशि खन्ना एक जानी-पहचानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलाव कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ही वो विक्रांत मैसी के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आई हैं। अभिनेत्री अभिनय के अलावा सामाजिक कार्यों में काफी रूचि रखती हैं। हाल में ही वह स्कूली बच्चों के साथ अपने जन्मदिन से पहले पौधारोपण करती दिखी हैं। क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं राशि एक वक्त पर अभिनय करना नहीं चाहती थीं, ब्लकि वो आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। आज, उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी रोचक बातें।