वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
देश के हालात देखते हुए थिएटर रिलीज संभव नहीं: वामिका
अमर उजाला से खास बात में वामिका गब्बी ने कहा, 'इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच के हालात नाजुक हैं। देश की स्थिति को देखते हुए थिएटर में फिल्म रिलीज करना संभव नहीं था। हम अपने देश के साथ खड़े हैं। यही हमारी प्राथमिकता है। हालांकि, हम इस बात से भी खुश हैं कि फिल्म आखिरकार ऑडियंस तक पहुंचेगी। मेरा मानना है कि ओटीटी पर रिलीज होगी तो यह और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी।'
वामिका ने आगे बताया, 'मैं मेकर्स के इस फैसले से बहुत खुश हूं। फिल्म का थिएटर में रिलीज होना हम सभी के लिए खास था, लेकिन हालात को देखते हुए हम खुश हैं कि फिल्म अब अपने ऑडियंस तक पहुंच सकेगी।'