फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

From Dubai to Karachi: हुसैन जैदी की नई किताब के लॉन्च पर बोले इमरान, मैं फिर कर सकता हूं दाऊद का किरदार

Wed, 07 May 2025 10:17 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेता इमरान हाशमी ने हुसैन जैदी की नई किताब के लॉन्च पर फिर से दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाने की ख्वाहिश जाहिर की। जानिए, विस्तार से अभिनेता ने इस बात पर और क्या कहा।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में निभाया अपना किरदार कभी नहीं भूलते। ये किरदार है भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का। और, इसका जिक्र फिर निकला मुंबई में लेखक हुसैन जैदी की नई किताब ‘फ्रॉम दुबई टू कराची: द दाऊद सागा कॉन्टीन्यूज’ की लॉन्चिंग पर। 
विज्ञापन

2 of 5
बुक लॉन्च इवेंट पर विशाल भारद्वाज भी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर मौजूद निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ये कहकर सनसनी फैलाने की कोशिश की कि यदि दर्शकों के पास स्वामी विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम पर बनी अलग अलग फिल्मों में से चुनने का विकल्प हो तो लोग दाऊद पर बनी फिल्म की टिकट खरीदना चाहेंगे। विशाल की शोहरत ही गैंगस्टर फिल्मों से बनी है और वह खुद भी एक समय मुंबई अंडरवर्ल्ड की चर्चित महिला पर ‘सपना दीदी’ नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
लेखक हुसैन जैदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘सपना दीदी’ में लीड रोल के लिए दीपिका पादुकोण ने हां कर दी थी और उनके मुकाबले इस फिल्म में विशाल ने अपने चहीते अदाकार इरफान खान को साइन किया। सपना दीदी भी हुसैन जैदी की ही किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित थी। इस फिल्म का एलान साल 2018 में हुआ लेकिन फिर इरफान के असामयिक निधन के बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। 

4 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम में पूछे जाने के बावजूद विशाल ने इस फिल्म के बारे में कुछ कहा नहीं। उन्होंने बस इतना कहा कि हर फिल्मकार अपने करियर में एक तो फिल्म बनाना चाहता है जो ‘गॉडफादर’ जैसी हो। क्या उनकी अगली फिल्म गैंगस्टर फिल्म होगी? इसके जवाब में विशाल ने इंतजार करने को कहा। वहीं, इमरान हाशमी बहुत संतुलित वाक्यों में अपनी बात कहते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किताब के लॉन्च के बाद जब बात दाऊद इब्राहिम के कारनामों को फिर से कैमरे में कैद करने की चली तो उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइन इन मुंबई’ में दाऊद की जवानी का किरदार निभाया था। मैं फिल्मकारों को ये संदेश देना चाहता हूं कि अगर वह हुसैन की नई किताब पर कोई फिल्म बनाना चाहते हैं तो उन्हें कहीं इधर उधर देखने की जरूरत नहीं है, मैं ठीक यहीं हूं।” 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें