Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए एक बेहद ही दिलचस्प घटना का जिक्र किया। उन्होंने अपने आध्यात्मिक अनुभव के बारे में बताया। अभिनेता ने बताया कि किस तरह से एक बूढ़ा व्यक्ति मिला, जिसने उनके बारे में भविष्यवाणी और अचानक गायब हो गया।
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने मुश्किल दिनों को याद किया। अपने कठिनाई के दौर के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने खुद के साथ घटी एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया। उन्होंने एक बूढ़े व्यक्ति के साथ हुई बातचीत के बारे में साझा किया, जिसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता कि वह था नहीं। आइए जानते हैं विवेक ने किस घटना का जिक्र किया और उनके साथ क्या हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
मां ने दूसरों की भलाई करने को कहा
अभिनेता ने कहा कि यह घटना तब की है, जब वह एक साल के लिए दक्षिण भारत चले गए थे और 2004 की सुनामी के बाद राहत कार्य में सहायता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से कठिन समय से गुजर रहे थे और उनकी मां ने सुझाव दिया कि उन्हें दूसरों के भले के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए। Sanjay Dutt: ‘एनिमल’ के इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे संजय दत्त, इस दिन होगा रिलीज
विज्ञापन
3 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
अनजान शख्स से हुई मुलाकात
विवेक ओबरॉय ने डॉ. जय मदान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अपने आध्यात्मिक अनुभवों के बारे में विचार साझा किए उन्होंने कहा, "वहां एक प्रसिद्ध मंदिर है। मुझे एक बहुत ही अनोखा अनुभव हुआ। मैं मानसिक रूप से बहुत चिंतित था। मेरे पास कुछ समस्याएं थीं... मैंने बचे हुए लोगों के बीच एक तंबू लगाया और उनके साथ रहा। मैंने थोड़ी तमिल भी सीखी। किसी ने मुझे मंदिर जाने के लिए कहा, मैं गया। मैं वहां एक सफेद दाढ़ी वाले बूढ़े व्यक्ति से मिला। वह केवल धोती पहने हुए था। उसने मुझे अपने पास बुलाया।"
4 of 5
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi
बूढ़े शख्स ने की भविष्यवाणी
विवेक ने आगे कहा, "वह मुझसे बहुत ही अच्छी अंग्रेजी में बात करने लगा। मैं उलझन में था, क्योंकि वह मंदिर के कोने में बिना कुछ पहने बैठा था। उसने मुझे अपने बगल में बैठाया और मेरे चेहरे की तरफ देखा। उसने कहा, 'तुम बहुत चिंतित हो, तुम दुर्भाग्य के दौर से गुजर रहे हो और इसलिए तुम्हें इस मंदिर में भेजा गया था। तुम्हें बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होने वाला था, लेकिन तुम धन्य हो। जो पैसा तुम खोने वाले थे, तुमने उसे यहां राहत कार्य में खर्च कर दिया। यह तुम्हारा कर्म है और तुम्हें इसका फल मिलेगा।'
अचानक बूढ़ा शख्स हो गया गायब
अभिनेता ने बताया कि उन बूढ़े व्यक्ति ने कुछ निर्देश दिए और अभिनेता उन्हें पूरा करने के लिए चले गए। जब वह वापस लौटें, तो बूढ़ा आदमी गायब था। उन्होंने कहा "मैंने सभी से पूछा, चौकीदार और अन्य लोगों से, बूढ़ा आदमी कहां गया। उन्होंने कहा, 'कौन सा बूढ़ा आदमी? यहां कोई नहीं था। यह खाली है'। मैं दंग रह गया।" विवेक ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि वह आदमी असली था या नहीं। "मेरे लिए, वह भगवान की तरह है।" The Great Indian Kapil Show: कौन है रेखा का मिस्ट्री मैन? अर्चना पूरन सिंह ने किया बड़ा खुलासा