फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Talpade: जान्हवी कपूर के बाद ‘पुष्पा 2’ के पक्ष में उतरे श्रेयस तलपड़े, कहा- ‘पुष्पा’ इसकी हकदार

Sun, 08 Dec 2024 12:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreyas Talpade:  जान्हवी कपूर के बाद अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ‘पुष्पा 2’ के आईमैक्स सक्रीन मिलने की वकालत की है। कुछ प्रशंसकों ने ‘इंटरस्टेलर’ को भारत में स्क्रीन ना मिलने पर दुख जताया था, जिसके बाद यह प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल और पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर के बाद, अब अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2: द रूल’ के समर्थन में उतरे हैं। अभिनेता ने कहा है कि ‘पुष्पा 2’ भारत में सभी आईमैक्स स्क्रीन की हकदार है। गौरतलब है कि श्रेयस तलपड़े ने ही फिल्म 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन के किरदार को अपनी आवाज दी है। यह बहस तब शुरू हुई जब क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ को 'पुष्पा 2' के कारण भारत में स्क्रीन नहीं मिलने पर कई प्रशंसकों ने निराशा व्यक्त की। इंटरस्टेलर 6 दिसंबर को आईमैक्स में विश्व स्तर पर रिलीज हुई, लेकिन भारत में इसे स्क्रीन नहीं मिली। 
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कंटेंट को प्राथमिकता देने पर दिया जोर
अभिनेता श्रेयस तलपड़े, जिन्होंने ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के किरदार को हिंदी में आवाज दी है। उन्होंने जूम के साथ बातचीत में कहा कि पुरानी फिल्म को फिर से रिलीज करने की तुलना में भारतीय कंटेंट को प्राथमिकता देनी चाहिए। अभिनेता ने कहा, "पुष्पा 2 बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सबसे पहले यहां स्क्रीन पाने की हकदार हमारा कंटेंट है। यह बहुत सरल है। बाद में, कुछ और। यह किसी पुरानी अंग्रेजी फिल्म की री-रीलीज है और इसकी तुलना में ‘पुष्पा 2’ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म या कोई भी हिंदी फिल्म उस मामले में उन स्क्रीन की हकदार है। उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए, बस इतनी सी बात है।”
अभिनेता ने आगे कहा, "यह वैसा ही है जैसे हम महाराष्ट्र में मराठी फिल्मों के लिए स्क्रीन मांगते हैं। यह हमारा एकमात्र बाजार है। अगर हमें स्क्रीन और वह टाइम स्लॉट, प्राइम-टाइम स्लॉट नहीं मिलता तो क्या मतलब है? स्पष्ट रूप से ‘पुष्पा’ इसकी हकदार है।" 
Amol Palekar: करियर खत्म करने की धमकी दी, बीआर चोपड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अमोल पालेकर ने तोड़ी चुप्पी
 
 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी कपूर भी कर चुकी हैं समर्थन
श्रेयस से पहले अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी 6 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ और भारतीय सिनेमा का बचाव किया। कुछ प्रशंसकों द्वारा भारत में ‘इंटरस्टेलर’ के दोबारा रिलीज के लिए स्क्रीन स्पेस की कमी पर दुख जताने के बाद, जान्हवी ने भारतीय प्रोजेक्ट्स को कमतर आंकते हुए पश्चिमी फिल्मों को आदर्श बनाने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया। जान्हवी ने कहा, "पुष्पा 2 भी सिनेमा है। हम पश्चिम को आदर्श मानने और अपने देश से निकलने वाली चीजों को कमतर आंकने के लिए इतने जुनूनी क्यों हैं?"
 
 

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड
‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिए। फिल्म ने पूरे देश में चर्चा पैदा कर दी है। फैंस भी अपनी खुशी जाहिर करने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और खुद को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyastalpade27
श्रेयस तलपड़े का वर्क फ्रंट
श्रेयस तलपड़े के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘जिंदगीनामा’ में देखा गया था। वह अगली बार कंगना रणौत की ‘इमरजेंसी’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें