फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: ‘वैक्सीन वॉर’ पर ट्रोल हुए तो भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- 15 अगस्त को डिनर डेट...

Thu, 29 Dec 2022 12:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
फिल्म निर्माता 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी फिल्म की वजह से तो कभी अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर यूजर्स उन पर तंज कसते नजर आते हैं। हाल ही में, ट्विटर पर एक यूजर ने उन पर तंज कसते हुए उनकी आगामी फिल्म को निशाना बनाया। इस पर निर्देशक ने अपना पक्ष रखते हुए मुंहतोड़ जवाब दे डाला।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
ट्विटर पर एक यूजर ने यह दावा किया कि विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में डॉक्टरों और वैज्ञानिकों से अधिक सरकार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यूजर ने कहा, 'अगर मेरा कहना सही साबित नहीं हुआ तो मैं सार्वजनिक रूप से उनसे उनसे माफी मांगूंगा।' इस ट्वीट के साथ यूजर ने विवेक का पुरानी वीडियो भी साझा किया, जिसमें विवेक एक इंटरव्यू में नजर आए। इस साक्षात्कार में एक लड़की ने फिल्म निर्माताओं से पूछती है कि वे फिल्मों के नाम पर कामुकता क्यों दिखाते हैं और दावा करते हैं कि इससे तीन आठ या 12 वर्ष की लड़कियों के खिलाफ अपराध होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'कृपया इस ट्वीट को सेव कर लें। 15 अगस्त को हमारी डिनर डेट हो सकती है और अपना वॉलेट लेना न भूलें।' विवेक ने आगे कहा, 'मैं हमेशा बदलाव में विश्वास रखता हूं, इसलिए एक बार अहसास हुआ कि बॉलीवुड में क्या गलत है तो मैं बदल गया।' इस पर यूजर ने उन्हें जवाब दिया, 'विवेक आपके साथ समस्या यह है कि आपको लगता है कि आप हमेशा सही हैं। आपने सोचा था कि आप 2014 से पहले सही थे और अब आप सोचते हैं कि आप अब भी सही हैं। यह इस तरह काम नहीं करता है। आप गंभीर सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स से पीड़ित हैं। इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाएं। अपना ध्यान रखना।'
विज्ञापन

4 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
विवेक फिलहाल 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज हो सकती है। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा था, 'कोविड लॉकडाउन के दौरान जब द कश्मीर फाइल्स को पोस्टपोन किया गया था, तब मैंने इस पर रिसर्च की। इसके बाद हमने आईसीएमआर और एनआईवी के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च की, जिन्होंने हमारी खुद की वैक्सीन को संभव बनाया। यह फिल्म उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें