देहरादून से पढ़कर निकले अभिनेता विवान शाह अपने पिता नसीरुद्दीन शाह से ज्यादा फिर से बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन चुके शाहरुख खान से प्रभावित है। विवान की नई फिल्म ‘कोट’ रिलीज होने वाली है लेकिन अपनी फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ के एहसासों से वह आज तक आह्लादित हैं। विवान शाह से एक खास मुलाकात।
विज्ञापन
2 of 7
विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों आप निर्देशक विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा' कर रहे हैं, विशाल से पहली बार कब मुलाकात हुई?
पृथ्वी थियेटर में मेरा एक नाटक हो रहा था। वह भी देखने आए थे। वहीं मुलाकात हुई तो उन्होंने मुझे उनकी एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने को कहा। उन्होंने बस इतना बताया कि ये 17 साल के एक लड़के से लेकर 45 उम्र के आदमी तक का एक रोल है। मैंने सोचा था कि एक बार इनके साथ काम कर लेता हूं। उसके बाद पढ़ाई पूरी कर लूंगा। लेकिन, फिल्म 'सात खून माफ' की शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं खुशनसीब हूं कि मुझे फिल्म में मौका मिल रहा है और इसे जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, चार्ली चोपड़ा?
यह एक डिटेक्टिव शो है जो सोनी लिव पर आएगा। विशाल भारद्वाज के साथ एक बार भी काम करना मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है। उनके साथ काम करना मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है, उसे मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर उनकी फिल्मों से मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। उनके साथ काम करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं 12 साल का था जब मैंने उनकी फिल्म 'मकबूल' देखी थी।
4 of 7
विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन आप तो इतिहासकार बनने की तैयारी करके देहरादून गए थे?
हां, इरादा तो यही था। मुझे वाकई इतिहासकार ही बनना था। डॉक्टर, इंजीनियर बनने मे मेरी रुचि नहीं थी। मैं इतिहास की पढाई कर रहा था। देहरादून से इतिहास में स्नातक भी किया। लेकिन, पहले थियेटर और अब सिनेमा...!
विज्ञापन
5 of 7
विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा में देखा जाए तो आपकी असल पहचान फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ से बनी। शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
इस फिल्म से मेरी पहचान बनी कि नहीं बनी, फिल्म में काम करने के मुझे पैसे कितने मिले, इन सब बातों पर सच पूछिए तो मेरा ध्यान आज तक नहीं गया है। मेरे ध्यान में तब से आज तक बस शाहरुख खान अटके हैं। उनकी इंसानियत का मैं कायल हो चुका हैं। वह आम जीवन में जैसे दिखते हैं, उससे ज्यादा आकर्षित वह तब करते हैं, जब वह आपके साथ होते हैं। शाहरुख खान का मेरे ऊपर आध्यात्मिक प्रभाव पड़ा है। उनका आभा मंडल महान व्यक्तियों जैसा है और बस यही चीज मेरे दिल को छू गई।
विज्ञापन
6 of 7
विवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब तो 'पठान' आपने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखी होगी?
नहीं। मैं चूक गया। जब फिल्म रिलीज हुई तो मैं लगातार शूटिंग में व्यस्त था। ट्रेलर मैंने फिल्म का देखा था और मुझे बहुत पसंद भी आया था। लेकिन फिल्म मैं अब तक नहीं देख सका हूं। मुझे जैसे ही मौका मिलेगा, मैं फिल्म 'पठान' जरूर देखूंगा।
नई फिल्म 'कोट' की शूटिंग आपने नालंदा में की है, इसके बारे में कुछ बताएंगे?
शहर में पले बढ़े मेरे जैसे इंसान के लिए गंवई बनना चुनौती का काम है। नालंदा के जिस गांव में हम शूटिंग कर रहे थे, वहां के मागौल के अलावा अभिनेता संजय मिश्रा ने इस किरदार क लए मेरी बहुत मदद की। वह मेरे लिए एक उपदेशक की तरह हैं।