फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Jonas: निक ने किया रैपर किंग के साथ कोलैबोरेशन,‘मान मेरी जान’ गाने के रीमिक्स ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

Fri, 21 Apr 2023 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस - फोटो : social media

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस अपनी प्रोफेशनल लाइफ को साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। निक अक्सर अभिनेत्री प्रियंका को साथ मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं।  निक बहुत ही पारिवारिक इंसान हैं, इसलिए वह अक्सर बेटी और पत्नी के साथ फोटोज शेयर करने से नहीं कतराते हैं। हाल ही में, रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ को छप्पर फाड़ व्यूज़ और प्यार मिला। अब इस गाने में निक जोनस की भी आवाज सुनाई दे रही है

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारतीय इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में बी अपना दमखम दिखा रही हैं। अब उन्हीं के नक्शे-कदम पर उनके पति निक जोनस भी चल रहे हैं। निक अब अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सिंगर भारत के आर्टिस्ट के साथ कोलैबोरेशन करते हुए नजर आ रहे हैं।





विज्ञापन

3 of 5
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, रैपर किंग और निक जोनस का एक गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में निक पहली बार किसी भारतीय गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले निक और किंग ने ‘मान मेरी जान’ के रीमिक्स बनाने पर काम शुरू किया था। अब हाल ही में, मेकर्स ने इस गाने को रिलीज कर दिया है।
 

 

4 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने के साथ ही निक पहली बार किसी कोलैबोरेशन का हिस्सा बने हैं। उनकी आवाज का जादू भारत के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। निक के इस नए गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों सिंगर का रफ एंड टफ लुक फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। निक की इस नई यात्रा पर फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों का यह मानना है कि यह एक ग्लोबल लव सॉन्ग बनने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

आपको बता दें कि इस नए वीडियो को दोनों सिंगर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कोई नहीं बल्कि आप और मैं अब से लेकर आफ्टरलाइफ तक। मान मेरी जान का वीडियो आखिरकार यहां है। जाओ इसे थोड़ा प्यार दिखाओ।’ इस गाने को बेहद कम वक्त में लाखों में व्यूज़ मिल चुके हैं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें