माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉयल ओपेरा हाउस में पैरों में घुंघरू, आंखों में काजल, हाथों में लाली, बालों में गजरा और अपने अपने नृत्य के हिसाब से कथक और भरतनाट्यम शैली की वेशभूषा पहनकर माधुरी और विद्या मंच पर उतरीं। दोनों ने गानों के सुर से ताल मिलाई। दर्शकों ने तालियां बजाईं लेकिन ये क्या? विद्या बालन के पैर माधुरी की हरकतों के आगे टिके नहीं। शायद उम्र का भी असर रहा होगा। विद्या सीधे मंच पर आ गिरीं। ये तो अच्छा हुआ कि विद्या ने मामले की नजाकत समझीं और खुद को बहुत ही शालीन तरीके से संभालते हुए फिर से नृत्य में शामिल हो गईं।