अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में अपने सह-कलाकार राजकुमार राव के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह जब वह कोई सीन करते हुए घबरा जाती थीं, तो अभिनेता कोई फॉर्मूला देकर उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन
1 of 4
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
हाल ही में तृप्ति डिमरी को फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया। अभिनेत्री ने इस फिल्म को लेकर एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह कई बार सेट पर घबरा जाती थीं, जिसकी वजह से वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती थीं। अभिनेत्री ने साझा किया कि उनके सह-कलाकार राजकुमार राव ने उन्हें कुछ फॉर्मूले बताए, जिसके चलते वह सहजता के साथ शूट कर सकीं।
विज्ञापन
2 of 4
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
फॉर्मूला देकर आत्मविश्वास बढ़ाते थे अभिनेता
एक साक्षात्कार में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में तृप्ति ने याद किया वह "डर और घबराहट" महसूस करती थीं, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित होता था। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि राजकुमार राव उन्हें फॉर्मूले देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाते थे। Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने मंच से लहराया तिरंगा, तालियों से गूंजा ‘दिल-लुमिनाती’ कार्यक्रम
विज्ञापन
3 of 4
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव को दिया क्रेडिट
अभिनेत्री ने कहा, "वह कभी-कभी मुझे कुछ फॉर्मूला देते थे कि तुम इसे इस तरह क्यों नहीं आजमाती? ताकि मेरा प्रदर्शन अच्छा लगे और दृश्य पूरी तरह से काम करे। इसलिए, मुझे लगता है कि ऐसे सह-कलाकारों का होना वास्तव में महत्वपूर्ण है।” राजकुमार के बारे में बात करते हुए, तृप्ति ने साझा किया कि उनके साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। तृप्ति ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखना है। ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ सेट का उदाहरण देते हुए, अभिनेत्री ने साझा किया कि राजकुमार वहां मौजूद रहते थे, भले ही उनके पास शूट करने के लिए कोई दृश्य न हो।