छावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल अप्रैल में विक्की ने लक्ष्मण की फिल्म के लिए वाई शेड्यूल को पूरा किया। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छावा में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम भी हैं। फिल्म में आशुतोष राणा सरसेनापती हंबीरराव मोहिते की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे, जबकि दिव्या सोयराबाई की भूमिका में नजर आएंगी। नील के किरदार के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ए.आर. रहमान ने फिल्म के संगीत पर काम किया है। फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।