फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra: ‘जिगरा’ में आवाज का जादू भी बिखेरा है वेदांग ने, गाया है ‘फूलों का तारों का’ गाने का नया वर्जन

Sun, 08 Sep 2024 05:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा पोस्टर - फोटो : एक्स - EternalSunProd
'जिगरा' का टीजर ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की जोड़ी ने धूम मचा दी। ट्रेलर देखकर प्रशंसकों की उत्सुकता और उत्साह बढ़ गया है। वहीं, वेदांग रैना ने ना सिर्फ अपनी दमदार परफॉर्मेंस से बल्कि अपनी आवाज से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रविवार को आलिया भट्ट ने फिल्म का टीजर ट्रेलर वीडियो जारी किया। वीडियो की शुरुआत आलिया रेस्टोरेंट में बैठकर किसी के साथ अपने भाई और जिंदगी के बारे में कहानी साझा कर रही हैं। वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं कि उनके पास बहुत कम समय है और उन्हें बहुत कुछ करना है। फिर जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वेदांग रैना को गिरफ्तार किया जाता है और आलिया उसे छुड़ाने की कोशिश करती हैं। इस मिशन में उनकी मदद मनोज पाहवा और राहुल रविंद्रन करते हैं। आलिया गुंडों का सामना करने के लिए खुद को तैयार करती हैं और उनसे लड़ती भी हैं। टीजर में आलिया भट्ट और वेदांग रैना के बीच भाई-बहन का रिश्ता दिखाया गया है और बैकग्राउंड में "फूलों का तारों का" गाना बज रहा है। 
रेखा से काजोल तक, मनीष मल्होत्रा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सितारे

 
विज्ञापन

3 of 5
जिगरा से आलिया भट्ट का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
वेदांग ने 'फूलों का तारों का' का नया वर्जन गाया है। यह गाना ‘जिगरा’ की थीम को खूबसूरती के साथ प्रस्तुत करता है। गीत गाने का मौका मिलने पर अपनी उत्सुकता को जाहिर करते हुए वेदांग ने अपनी टीम द्वारा साझा किए गए एक प्रेस नोट में कहा, ‘जिगरा के लिए 'फूलों का तारों का' गाना मेरे लिए कभी ना भूलने वाला अनुभव था। संगीत हमेशा मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है। जब निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मेरे कुछ गानों को देखा, तो उन्हें लगा कि यह इस फिल्म के लिए एकदम सही होगा। मैं रोमांचित हूं कि मुझे इस खूबसूरत गीत को गाने का अवसर मिला, खासकर तब, जब से यह टीजर के मूड को सेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।’ 
 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
वेदांग ने आगे कहा, ‘आलिया भट्ट के साथ काम करना और भाई-बहन के बंधन को दिखाना सच में खास था और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो लोगों के दिलों को छूएगा। ‘जिगरा’ में अभिनय और गीत दोनों को मिलाना एक सपने के सच होने जैसा लगता है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि 'जिगरा' वेदांग की दूसरी फिल्म है, पिछले साल अभिनेता ने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म 'जिगरा'  को दर्शक 11 अक्टूबर से सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म को लेकर काफी प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, करीना ने फिल्म से साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें