देशभर में दिवाली की उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड सितारे भी त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वह अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही खुद भी हर्षोल्लास से मना रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ रोशनी में नहाया हुआ नजर आया, वहीं कई सितारे अपने ऑफिस पहुंच रहे हैं और लक्ष्मी पूजन किया।अभिनेता वरुण धवन दिवाली के दिन अपने ऑफिस पर लक्ष्मी पूजन के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।
विज्ञापन
2 of 9
वरुण धवन और नताशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण और नताशा का स्टाइल
वरुण ने इस दौरान खुद को ऑफ-व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे में स्टाइल किया और साथ में काले रंगे के धूप के चश्मे के साथ फैशन स्टेटमेंट दिया। वहीं, नताशा गुलाब रंग के लहंगे और चुन्नी में नजर आईं और गोल्डन रंग के हैंड बैग के साथ अपना स्टाइल पूरा किया। भले ही वह सिंपल लुक में नजर आईं, लेकिन इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। Riteish Deshmukh-Genelia Diwali: रितेश-जेनेलिया ने दिवाली पर की मस्ती, साझा किया हंसी-मजाक से भरा वीडियो
विज्ञापन
3 of 9
जानवी धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ जानवी धवन भी पहुंचीं
वरुण धवन की भाभी जानवी धवन भी इस मौके पर अपने बच्चों के साथ पहुंची। उन्होंने खुद को पीले रंग के सूट में स्टाइल किया हुआ था। वह साधारण और सुंदर लग रही थीं।
4 of 9
अंजिनी धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भतीजी अंजिनी भी हुईं पूजा में सम्मिलित
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी लक्ष्मी पूजा में सम्मिलित होने ऑफिस पहुंची। इस दौरान अंजिनी ने लाल रंग का सूट पहना हुआ था। माथे पर छोटी सी बिंदी और हाथों में मैचिंग हैंडबैग के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
5 of 9
अंजिनी धवन बच्चों के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ अंजिनी
लक्ष्मी पूजा में जब जानवी अपने बच्चों के साथ पहुंची तो अंजिनी धवन ने बच्चों के साथ प्यार जताया। उनका यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। वह बच्चों के साथ काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन
6 of 9
शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुल्हन सी सजी शाहरुख की मन्नत
दिवाली के शुभ अवसर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान अभिनेता के प्रशंसक भी घर के बाहर नजर आएं। कुछ लोग ‘मन्नत’ के सामने सेल्फी लेते हुए भी दिखे।
विज्ञापन
7 of 9
बोनी कपूर और खुशी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोनी कपूर और खुशी ने की लक्ष्मी पूजा
दिवाली के दिन बोनी कपूर अपनी बेटी खुशी कपूर के साथ अपने ऑफिस पहुंचे और लक्ष्मी पूजा की। इस दौरान बोनी कपूर सफेद रंग के कुर्ते में नजर आएं। वहीं, खुशी ने हल्के गुलाबी और सफेद रंग का सूट पहना था। बोनी कपूर के ऑफिस में वीर पहाड़िया ने भी लक्ष्मी पूजन के दौरान शिरकत की।
8 of 9
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जान्हवी कपूर भी पहुंची
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी अपने ऑफिस पहुंची। इस दौरान वह ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आईं। जान्हवी इस सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।