फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे बेदम साबित हो रही है ‘सनी संस्कारी...’, जानें मंगलवार को फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Tue, 14 Oct 2025 09:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SSKTK Day 13 Box Office Collection: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। आज मंगलवार को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल करती नहीं दिख रही है। जानिए कमाई। 

विज्ञापन
1 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी, फिर धीरे-धीरे कमाई में गिरावट आती गई। आज 13वें दिन भी फिल्म ने मेकर्स को निराश किया है। चलिए जानते हैं फिल्म की कुल कमाई।

विज्ञापन

2 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स

जानें 13वें दिन की कमाई
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं आज मंगलवार यानी 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मात्र 92 लाख रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी कलेक्शन में देर रात और बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं फिल्म ने सोमवार को 1.25 करोड़ करोड़ रुपये कमाए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Trending Today: 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज, मैथिली ठाकुर भाजपा में शामिल, पढ़िए मनोरंजन की बड़ी खबरें

विज्ञापन

3 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

वरुण-जान्हवी की फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 52.02 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ रुपये है। यह दिखा रहा है कि फिल्म अभी तक अपने बजट के बराबर भी नहीं कमा पाई है। 

4 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
'कांतारा चैप्टर 1' के आगे बेदम साबित हो रही फिल्म
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के आगे 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती नजर आ रही है। एक ओर 'कांतारा 2' जहां 500 करोड़ की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर 'सनी संस्कारी...' ने अभी तक मात्र 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें